दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली है। कोरोना का टीका लगवाने के बाद धर्मेंद्र ने अपने फैंस से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
Source : Agency

पाठको की राय